बानो के होलोगंदा गांव में जंगली हाथी का उत्पात, घर क्षतिग्रस्त
बानो:बानो प्रखंड के होलोगंदा गांव में जंगली हाथी ने उत्पात मचाते हुए एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे अनाज को भी खा गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और रूपचंद्र सिंह के घर को नुकसान पहुंचाया। हाथी ने दीवार और दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया तथा घर में संग्रहित अनाज को खा गया। घटना के समय परिवार के सदस्य किसी तरह सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।घटना की सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया को दी। सूचना मिलते ही मुखिया घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची और क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण करते हुए नुकसान का आकलन किया। विभागीय अधिकारियों ने प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है।